जेसीआई गोंदिया सेंट्रल की वॉकथान का सफल आयोजन
गोदिया:- अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संस्था जेसीआई गोंदिया सेंट्रल और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा रविवार २ फरवरी २०२० को सुबह 7 बजे से ईंधन बचाओ जागरूकता अभियान अंतर्गत वाकाथान का आयोजन अध्यक्ष दिनेश कुर वे की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी और अंचल उपाध्यक्ष माधव शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रवि सपाटे भी उपस्थित थे।
उक्त वॉकाथन मोदी पेट्रोल पंप से शुरू होकर होकर चांदनी चौक , दुर्गा चौक , सुभाष गार्डन से जयस्तंभ चौक होते हुए मोदी पेट्रोल पंप पर पर समाप्त हुई।
ईंधन बचाने व उसका महत्व व सही उपयोग करने और प्राकृतिक स्त्रोत व पर्यावरण को बचाने हेतु जनता को जागरूक किया गया।
सभी सहभागियों को टी शर्ट और कैप प्रदान की गई।
कार्यक्रम की सफलता हेतु साइकलिंग ग्रुप, जेसी चित्रा पाटिल,निर्देशक जेसी विशाल चंद राणा,जेसी उमेश दमाहे,जेसी नदीम खान व अन्य जेसी साथियों ने विशेष सहयोग किया।
आभार सचिव अरविंद शेंडे ने माना।













No comments: