विश्व पत्रकार दिवस पर दीपक जायसवाल व पराग तिवारी जी का सत्कार
गोंदिया। विश्व पत्रकार दिवस पर आज गोंदिया में कशिश सभागृह में आयोजित सभा में दीपक जायसवाल, पराग तिवारी इनका सत्कार किया गया। सिंधुदुर्ग में आयोजित अखिल भारतीय मराठी पत्रकार संघ के कार्यकारिणी बैठक में सहभागी होने के संबंध में भी चर्चा मराठी पत्रकार संघ द्वारा ली गई तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने हेतु भी चर्चा उस कार्यकारिणी के दौरान हुई।उसके साथ-साथ रेलवे सलाहकार समिति में श्री दीपक जायसवाल का नाम सर्वानुमति से भेजने का प्रस्ताव कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री एड. वीरेंद्र जायसवाल ने किया।
शंभूसिंह ठाकुर - अध्यक्ष,कांताप्रसाद मिश्रा - उपाध्यक्ष ,वीरेंद्र जायसवाल - सचिव, दीपक जायसवाल,पराग तिवारी ,राजकुमार तिवारी,अरुण बन्नाटे,संदीप मिश्रा, एड. संगीता रोकड़े, कपिल चौहान,यीशुलाल भालेकर, महेश मेश्राम सभी सदस्य उपस्थित थे।
No comments: