ग्राम पंचायत को पंचायत ही रहने दो नगरपंचायत करने की कोशिश ना करें- अशोक लीचड़े, पूर्व सरपंच फूलचूरटोला
नगरपंचायत ना बनने के विरोध में फूलचूरटोला ग्रामीणों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम निवेदन
गोंदिया l गोंदिया तालुका अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फूलचूरटोला में नवीन नगर पंचायत में समाविष्ट किए जाने के विरुद्ध में ग्राम पंचायत फूलचूरटोला में विरोध प्रदर्शन जारी किया गया। ग्राम पंचायत फूलचूर व फूलचूरटोला को नवीन नगर पंचायत की स्थापना करने पर स्थानीय नागरिकों ने विरोध जताया है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच अशोक लीचड़े इन्होंने बताया कि, दोनों ग्राम पंचायत की सीमाएं गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र से लगी हुई है। गोंदिया जिला तालुका अंतर्गत प्रस्तावित दोनों ग्राम पंचायत फूलचूर एवं ग्राम पंचायत फूलचूरटोला गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र की सीमा से लगी हुई है तथा दोनों ग्राम गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र से सुगम मार्ग से जुड़े हुए हैं। दोनों ग्राम पंचायत गोंदिया शहर से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से भी जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रामों को एकांतर कर नवीन नगर पंचायत की स्थापना के स्थान पर आवश्यक ही तो दोनों ग्रामों को गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र में समाविष्ट किया जाना योग्य होगा। 1994 में फूलचूर ग्राम पंचायत के विभाजन हुआ फूलचूरटोला ग्राम पंचायत की स्थापना 1994 में हुई अब केवल कुछ स्थानीय नेताओं की संतुष्टि के लिए दोनों ग्रामों को एकांतर किया जाना हास्यास्पद एवं योग्य नहीं है ऐसे पूर्व सरपंच ने बतलाया।
अधिक संख्या वाली कुड़वा,कटंगी ग्राम पंचायत का विलय कर बनाया नगर पंचायत उनका भी हवाला दिया गया गोंदिया तालुका के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कुड़वा एवं कटंगी है जहां पर जनसंख्या भी अधिक है तथा यहां पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहा है जिसमें और भी अधिक रहबर बढ़ना तय है इनके बावजूद भी उक्त ग्राम पंचायत कुड़वा एवं कटंगी को जोड़कर नगर पंचायत स्थापित करने के बजाय शासन के कुछ नेताओं को खुश करने के लिए ग्राम पंचायत फूलचूर एवं फूलचूरटोला को जोड़कर नगर पंचायत बनाने जा रहा है जो योग्य नहीं है। तथा प्रशासनिक दृष्टि से अव्यावहारिक है ग्रामों की संख्या की जानकारी देते हुए उन्होंने बतलाया कि ग्राम पंचायत फूलचूरटोला में 2011 के सर्वे के अनुसार 5590 एवं वर्तमान स्थिति में 7547 टोटल अगर पापुलेशन की बात करें तो फूलचूर 2011 के हिसाब से 5480 एवं वर्तमान स्थिति में 7450 ऐसे कुल मिलाकर 14997 की जनसंख्या हुई है। जबकि कटंगी में 2011 के हिसाब से 6440 वर्तमान में 7500 एवं कुड़वा में 2011 के हिसाब से 9500 एवं 15000 वर्तमान में ऐसे कुल मिलाकर 22500 स्थानीय पापुलेशन की जनसंख्या रिकॉर्ड है। जिसमें गोंदिया शहर गोंदिया जिले का मुख्यालय तथा "अ"वर्ग नगर परिषद गोंदिया जिले का गोंदिया शहर मुख्यालय है तथा ग्राम फूलचूरटोला कुड़वा, कटंगी सभी ग्राम गोंदिया शहर के सीमाओं से लगी हुई है।गोंदिया "अ"वर्ग नगर परिषद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस तालुक में नगर परिषद हो उक्त तालुका में अलग से नगर पंचायत की स्थापना सामान्य नहीं की जाती। गोंदिया जिले के कुल 8 तहसील में से गोंदिया एवं तिरोडा नगर परिषद है वहीं गोंदिया तालुका मुख्यालय में 5 से 7 वर्ष में नगर पंचायत की स्थापना हुई है। किसी भी तालुका में एक से अधिक नगर पंचायत या नगर परिषद स्थापित नहीं की गई ऐसी स्थिति में गोंदिया जैसे जिला मुख्यालय के साथ केवल कुछ स्थानीय नेताओं की संतुष्टि के लिए प्रशासनिक और अव्यवस्था निर्मित करना ही है ऐसे पूर्व सरपंच ने बतलाया नगर पंचायत स्थापना पर ग्राम पंचायत फूलचूरटोला का विरोध हमेशा से रहा है। ग्राम पंचायत फूलचूरटोला ने नवीन नगर पंचायत में समाविष्ट किए जाने के विरुद्ध में दिनांक 24/01/2023 को विशेष ठहराव लिया है जिसका भी सम्मान किया जाना चाहिए। इस हेतु ग्राम पंचायत फूलचूरटोला ने सर्वसम्मति से एक ठहराव पास किया। दिनांक 24/01/2023 धारा क्रमांक 5/1 के हिसाब से उन्होंने नगर पंचायत को ना मंजूरी दिए जाने के संदर्भ में ठराव पारित किया जिसमें नगर विकास विभाग महाराष्ट्र शासन,मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गोंदिया ,माननीय एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री,मुख्य सचिव महाराष्ट्र शासन,प्रधान सचिव ग्रामीण विकास मंत्री विभाग के आयुक्त नागपुर,जिलाअधिकारी कार्यालय गोंदिया एवं उपविभाग के कार्यालय गोंदिया को सभी को योग्य कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया गया है।जिसमें पूर्व सरपंच अशोक लीचड़े,कलाम खान सामाजिक कार्यकर्ता,आनंद शेख,सामाजिक कार्यकर्ता ,प्रजापति लिंगराज,आदेश लीचड़े ,महेंद्र मुरकुटे,सोनू शेख आदि भी गणमाननीय स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
No comments: