Breaking

जिलाधिकारी के आदेश के बाद गोंदिया नगर परिषद के 272 कर्मचारियों को मिला 2 माह का वेतन

गोंदिया। कोरोना जैसी महामारी के दौरान इसकी रोकथाम हेतु गोंदिया नगर में स्वच्छता व सफाई का पूरा ख्याल रखते हुए अपनी सेवा निरंतर दे रहे नगर परिषद के करीब 272 कर्मचारी पिछले 2 माह के वेतन से वंचित थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी शिकायत जिलाधिकारी गोंदिया डॉ. कादम्बरी बलकवड़े को प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते कर्मचारियों के रुके वेतन का संज्ञान लिया और गोंदिया नगर परिषद के मुख्याधिकारी चंदन पाटील को वेतन त्वरित देने के निर्देश दिए थे।

    जानकारी मिली थी कि सभी कर्मचारियों का बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब बैंक में होने से तथा इस बैंक के कर्मचारी होम क्वारंटाइन होने से वेतन का मामला हल नही हो रहा था। परन्तु जिलाधिकारी के मिले आदेश के बाद दूसरे बैंकों के माध्यम से सभी 272 कर्मचारियों के बैंक खातों में 2 माह का वेतन ट्रांसफर कर दिया गया है।

No comments:

Powered by Blogger.