Breaking

दिल्ली से गोंदिया जिले में यात्रा कर आये 24 लोग, प्रशासन की देखरेख के चलते क्वारंटाइन सेंटर में

आयुर्वेदिक कॉलेज और लहीटोला सेंटर में जिला प्रसाशन की देखरेख में चल रहा उपचार..

गोंदिया। कोरोना संकट के दौरान दिल्ली होते हुए या दिल्ली से यात्रा कर गोंदिया व आसपास के क्षेत्रो में आये लोगों की दो अलग अलग सूची दिल्ली प्रशासन द्वारा गोंदिया जिला प्रशासन को भेजी गई थी। इस सूची के प्राप्त होते ही सभी लोगों को जिला प्रशासन ने अपनी देखरेख में क्वारंटाइन सेंटर में ले लिया है।

  जानकारी के तहत बताया गया कि, पिछले कुछ दिनों पूर्व कोरोना संकट की रोकथाम के दौरान लॉक डाउन स्थिति में कुछ लोग निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में होने तथा उनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सामने आई थी। दिल्ली प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षा व बचाव की दृष्टि से खोजने की कवायद सुरु की। दिल्ली प्रशासन की जानकारी में आया कि इनमें से अनेक लोग ट्रेनों से या अन्य साधनों से यात्रा कर अनेक राज्यो में चले गए थे। कहि वे संक्रमित तो नही, बस इसी बात को हाई रिस्क मानते हुए इसकी रोकथाम हेतु गोंदिया जिला प्रसाशन को यात्रा करने वाले सभी लोगो की सूची भेजी गई थी।

     जिला प्रशासन को जो नामो की सूची प्राप्त हुई उनमें पहली सूची 19 लोगों की भेजी गई थी, जिसमे गोंदिया जिले के 14 लोग उस दौरान दिल्ली से यात्रा कर आये थे। इसके बाद 20 लोगो की दूसरी सूची भेजी गई, जिसमें गोंदिया जिले के 10 लोग थे। ऐसे कुल 24 लोग उस दौरान यात्रा कर गोंदिया जिले में आये।

     इन सभी को जिला प्रशासन ने अपनी देखरेख में लेकर प्रशासकीय क्वारंटाइन सेंटर आयुर्वेदिक कॉलेज व लहीटोला में प्रसाशन की निगरानी में रखा गया है।
 विशेष है कि इन दोनों सूची में सभी धर्म के नागरिकों का समावेश है।

No comments:

Powered by Blogger.