जेसीआई गोंदिया सेंट्रल द्वारा भव्य लीडरशिप और बिज़नेस मास्टरमाइंड कार्यक्रम का आयोजन
गोंदिया । अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संस्था जेसी आई गोंदिया सेंट्रल द्वारा बुधवार, २९ जनवरी २०२० को जैन कुशल भवन में लीडरशिप और बिज़नेस मास्टरमाइंड कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष जेसी दिनेश कूर्वे की अध्यक्षता में सप्पन्न हुई।इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच दिलीप आटी ने उपस्थित जनो को उनके व्यापार और व्यक्तित्व सुधार कर अपना जीवन उच्च स्तर पर ले जाने हेतु सविस्तर चर्चा की।
कार्यक्रम की सफलता हेतु जेसी उपाध्यक्ष (व्यवसाय) जेसी दर्श होतचंदानी, कोषाध्यक्ष जेसी कीर्ति दहीकर, निर्देशक (प्रबंधन) जेसी चित्रा पाटिल,निर्देशक (व्यापार) जेसी शुभम गुर्दे व अन्य जेसी साथियों ने विशेष सहयोग किया। आभार सचिव अरविंद शेंडे ने माना।













No comments: