Breaking

जेसीआई गोंदिया सेंट्रल ने शहर के गायक कलाकारो को दिया मंच

गोंदिया :- अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संस्था जेसीआई गोंदिया सेंट्रल  द्वारा वैलेंटाइन के उपलक्ष्य में विगत १४ फरवरी  २०२१ को शाम ७ बजे जेसीआई सभागृह    में गोंदिया शहर के गायक कलाकारो के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉक्टर प्रदीप गुर्जर, कल्याणी डाहारे, हेमंत मोहारे, उमेश दमाहे, अतुल सतदेवे, सुशील हरिरामानी, शिव नागपुरे, धर्मिष्ठा सेंगर, दिनेश कूरवे, सुरेखा बोरकर ने अपने गीतों से समा बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित  सभी गायक कलाकारो के आग्रह पर इस तरह का कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित करने का निर्णय संस्था ने लिया।

अध्याय अध्यक्ष सी ए मंजरी मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में  पूर्व  अध्यक्ष सुनील जैन  और निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुर वे उपस्थित थे।

अध्याय के पूर्व अध्यक्ष जेसी शरद जैसवाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक रविन्द्र मिसाल, जेसीआई गोंदिया रॉयल के अध्यक्ष जेसी अमन कारडा  ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष जेसी कपर्धी अग्रवाल, जूनियर जेसी राघव जैन ने प्रमुख भूमिका निभाई।

आस्था वाचन रितेश निशाने और

आभार सचिव जेसी अरविंद शेंडे ने माना।

No comments:

Powered by Blogger.