Breaking

जेसी दिनेश कुर्वे जेसीआई गोंदिया सेंट्रल के नए अध्यक्ष निर्वाचित

                 गत दिनों जेसीआई सभागृह में जेसीआई गोंदिया सेंट्रल की वार्षिक सभा अध्यक्ष जेसी डॉ.नितेश बाजपेई की अध्यक्षता में सप्पन्न हुई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पुरुषोत्तम मोदी ,पूर्व अध्यक्ष जेसी वासुदेव रामटेककर,जेसी सचिन चौरसिया, शरद जायसवाल अतिथि के रूप में उपस्थिति थे।

इस सभा में जेसी दिनेश कुर्वे सर्वसम्मति से जेसीआई गोंदिया सेंट्रल के अध्यक्ष निर्वाचत हुए।चुनाव अधिकरी की भूमिका पूर्व अध्यक्ष जेसी यादवनंद फरकुंडे ने निभाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारीणी की निम्नानुसार घोषणा की जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नितेश बाजपेई, उपाध्यक्ष (प्रबंध) जेसी हर्ष मोदी, उपाध्यक्ष (व्यक्तित्व विकास) जेसी कपर्धी अग्रवाल, उपाध्यक्ष (सामुदायिक सेवा) जेसी सिए चिराग रूंगटा, उपाध्यक्ष (व्यवसाय) जेसी दर्श  होतचंदानी, उपाध्यक्ष (अन्तर्राष्ट्रीय) जेसी दिलीप दखने, सचिव जेसी अरविंद शेंडे, सहसचिव जेसी सिद्धार्थ गजभिये, कोषाध्यक्ष जेसी कीर्ति दहीकर, जेसी रेट चेयरपर्सन जेसीरेट रंजू फरकुंडे, जूनियर जेसी चेयर पर्सन जेसी निराली मोहबंशी, निर्देशक (प्रबंधन) जेसी चित्रा पाटिल, निर्देशक (प्रशिक्षण) जेसी विशाल चंद्राणा, निर्देशक (कार्यक्रम) जेसी कविता चौधरी, निर्देशक ( वृद्धि एवम् विकास) जेसी योगेश मानकर,निर्देशक (व्यापार) जेसी शुभम गुर्दे, ग्रिटर जेसी सीए मंजिरी मोदी का समावेश किया गया।

No comments:

Powered by Blogger.