आज रात 11 बजे दौड़ेगी महिलाएं..पुलिस प्रसाशन का मिडनाइट ईवाथन

पुलिस महासंचालक महाराष्ट्र राज्य मुंबई के संकल्पों से आज 4 फरवरी को गोंदिया में इस प्रकार का पहला आयोजन मध्यरात्रि में किया जा रहा है। इस आयोजन को मिडनाइट एवाथन नाम दिया गया है। इस पहल की शुरुआत इंदिरा गांधी स्टेडियम से रात्रि 11 बजे की जाएगी जो इंदिरा गांधी स्टेडियम से बस स्टॉप (स्थानक) तक चलेगी। 12 बजे वापस स्टेडियम प्रांगण में समाप्त होंगी।
इस आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन ने सभी महिला समूह के लोगो को आमंत्रित कर सहयोग करने की अपील की है।
No comments: