Breaking

2 अवैध शराब पर छापा 2.36 लाख का माल जप्त

तिरोडा ।  शहर में पेट्रोलिंग कर ही तिरोडा पुलिस टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर 3 अगस्त को संत रविदास वार्ड में अवैध रूप से चलाई जा रही दो हाथ भट्टी शराब अड्डे पर छापा मार कर कार्रवाई की कार्रवाई में ₹2 लाख 36000 का माल पुलिस ने जप्त किया है। दो आरोपी महिला पर महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी के आदेश पर महिला पुलिस सिपाही मंदा बड़वाईक के साथ आए पुलिस निरीक्षक पुलिस उप निरीक्षक पुलिस नायक पुलिस सिपाही रवि पेट्रोलिंग कर रहे थे इस दौरान संत रविदास वार्ड निवासी माया बरिकार 58 अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से शराब निकालने का व्यवसाय करने की जानकारी पुलिस को मिली जिस पर पुलिस ने 2 पंचों के समक्ष आरोपी माया बरिकार के घर पर छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस के पुलिस ने मकान के एक कमरे से 40 कास्टिक की बोरी से 1600 किलो सडा महुआ रसायन जबकि या उपरोक्त माल की कीमत ₹1 लाख 28000 बताई जा रही है। महिला आरोपी माया के खिलाफ शराबबंदी कानून की धारा 65 फ के तहत मामला दर्ज किया गया है प्रकाश संत रविदास वार्ड में ही सुखवंता बरिकार द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्टी से शराब बनाने का व्यवसाय करने की जानकारी पुलिस टीम को मिली जिसके बाद टीम ने आरोपी के मकान की तलाशी ली तो 83 किलो जावा महुआ व रसायन मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया माल की कीमत ₹1लाख 8 हजार 800 बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ महाराष्ट्र शराब बंदी कानून की धारा 65 फ के तहत मामला दर्ज किया है।

No comments:

Powered by Blogger.