Breaking

7.66 करोड़ का मुआवजा मिलेगा
               सप्टेंबर व अक्टूबर माह में  गोंदिया जिले में वापसी की बारिश से फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।जिसके लिए 7.66 करोड़ की राशि दो चरणों में जिला प्रशासन को भेजी गई है। आपदाग्रस्त किसानों को प्रति हेक्टर ₹8000 मुआवजा देने की घोषणा राज्यपाल ने की थी, मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान थे अब जिला प्रशासन को मुआवजा राशि उपलब्ध हो गई है। जिला कृषि विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के बाद गोंदिया जिले के 26,264 किसानों की 9,533 हेक्टर क्षेत्र की फसलें 33% से अधिक बर्बाद होने की जानकारी सामने आई थी।सर्वे की रिपोर्ट प्रशासन को भेजने के बाद राज्यपाल द्वारा घोषित की गई मुआवजा राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। पहले चरण में 2. 67 करोड़ प्रशासन को प्राप्त हुए थे, अब दूसरे चरण में 5.81 करोड रुपए भेजे गए हैं। मुआवजा राशि के साथ ही अन्य प्रशासनिक खर्च के लिए भी निधि उपलब्ध हो गई है।

बैंक खाते में जमा हुई राशि
       पहले चरण की 2.66 करोड़ रूपए की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की गई है।शेष जलद ही किसानों के खाते में जमा की जाएगी बताया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदारों को निधि वितरित करने के बाद तहसीलदार अपने स्तर पर किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि जमा करेंगे।

No comments:

Powered by Blogger.