Breaking

विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का स्वतंत्र विदर्भ के लिए 9 अगस्त से ठीया आंदोलन

तिरोडा ।  1 जुलाई 2021 को दोपहर में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति तिरोडा में कार्यकर्ता बैठक विट्ठल रुकमाई मंदिर, सुभाष वार्ड तिरोडा यहां संपन्न हुई। विदर्भ आंदोलन के नेता राम नेवले, महिला आघाडी प्रदेश अध्यक्ष रंजना मार्मडे, युवा आघाडी प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मसूरकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। राम नेवले उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार ने देश में महंगाई बढ़ाई है, अटल जी के समय यह दुर्दशा नहीं थी,इन्हें देखते हुए मोदी सरकार के विरुद्ध 9 अगस्त से आर पार की लड़ाई की शुरुआत होगी। भाजपा सरकार विदर्भ दे.. नहीं तो यहां से चले जाए, ऐसी घोषणा करके विदर्भ राज्य आंदोलन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण एवं नागरिक गण उपस्थित होंगे ऐसे जानकारी राम नेवले इन्होंने दी है। रंजना मार्मडे उन्होंने बताया कि, पश्चिम महाराष्ट्र आज तक विदर्भ का शोषण हुआ है इसलिए आंदोलन का इशारा दिया है विदर्भ के लोगों के साथ अन्याय न हो इसलिए यहां आंदोलन किया जाएगा। मुकेश मसूरकर ने बताया कि महाराष्ट्र में चार लाख से अधिक नौकरियां चली गई है जिसमें भुखमरी की नौबत आ गई है। बेरोजगारी भी कई प्रतिशत बढ़ गई है। मोदी सरकार ने पिछले 6 साल से गरीबों को हटाने को जोर दिया है। कार्यकर्ता के इस बैठक में जगन्नाथ पारधी, मुरलीधर कटरे, ओमप्रकाश गाते, सुरेंद्र बघेले, रुपेश, कालीराम रहांगडाले, अतुल रहांगडाले आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

No comments:

Powered by Blogger.