Breaking

संपूर्ण विश्व उस तारणहार के दर्शनों के लिए पलकें बिछाए बैठा है

गोंदिया । 28 अप्रेल 2024 को  मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग गोंदिया स्थित गांधी मंगल कार्यालय में  हुआ। सत्संग में विश्व भर के प्रमुख भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों का जिक्र करते हुए संत जी ने सदग्रंथों से प्रमाण सहित बताया कि वह महापुरुष जिसके बारे में सदियों से चर्चा होती आई है, वह महापुरुष इस धरती पर जन्म ले चुका है जो पूरे विश्व में आध्यात्मिक क्रांति लाएगा। जिसके आध्यात्म ज्ञान के समक्ष पूरा विश्व नतमस्तक होगा और भारत विश्व गुरु बनकर उभरेगा। उसी तारणहार की ऊर्जा से अखंड पृथ्वी पर मानवता का उत्थान होगा। भारत से अखंड पृथ्वी का संचालन होगा और उस तारणहार की शक्ति से विश्व युद्ध भी टलेगा व पुनः धरती पर राम राज्य स्थापित करने वाले उस तारणहार के द्वारा बताई गई शास्त्र अनुकूल सत भक्ति करके विश्व के सभी प्राणी शैतान काल के जाल से मुक्त होकर अमरलोक यानी सतलोक चले जाएंगे।

आज संपूर्ण विश्व में केवल संत रामपाल जी महाराज ही सतगुरु है जो आध्यात्मिक ज्ञान से क्रांति ला रहे हैं और सभी प्राणियों को तत्वज्ञान से ओतप्रोत कर रहे हैं। सभी भविष्यवक्ताओं द्वारा बताई गई सभी पहचान संत रामपाल जी महाराज पर सटीक बैठती हैं इसीलिए सभी को उनकी शरण ग्रहण कर अपना कल्याण करवाना चाहिए।

No comments:

Powered by Blogger.