Breaking

जेसीआई गोंदिया सेंट्रल का शपथ विधि समारोह सपन्न

 

गोंदिया - अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संस्था जेसीआई गोंदिया सेंट्रल  का   होटल रिया इंपीरियल   में  अध्यक्ष जेसी दिनेश कुर्वे  की अध्यक्षता में भव्य शपथ विधि समारोह सपन्न हुआ ।

मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया के निर्देशक  जेसी देवेश मरोडिया , प्रमुख वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी, व विशेष अतिथि के रूप में  अंचल ९ के अंचल अध्यक्ष  जेसी योगिता जायसवाल, अंचल उपाध्यक्ष जेसी आशीष गोयल  उपस्थित थे।

निवर्तमान अध्यक्ष जेसी दिनेश कूरवे ने इस वर्ष के अध्यक्ष जेसी सीए मंजरी मोदी को शपथ दिलाई व वर्ष २०२० में जेसीआई में अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों को पुरुस्कृत किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी वासुदेव रामटेक्कर,जेसी पदम अग्रवाल, जेसी  यादवनंद फरकुंडे, जेसी धर्मिष्ठा सेंगर, जेसी महेश ठकरानी, जेसी डॉ नितेश बाजपेई, जेसी हर्ष अग्रवाल, जेसी भावना अग्रवाल, जेसी प्रकाश शर्मा, जेसी गौरव बेस, जेसीआई अर्जनम की अध्यक्ष  रेवती वेरूलकर, जेसीआई राइस सिटी की अध्यक्ष सुरेखा बोरकर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष जेसी हर्ष मोदी, जेसी कपर्धी अग्रवाल, जेसी दर्श होटचंदानी, जेसी उमेश दमाहे, जेसी मिलन चौधरी, जूनियर जेसी राघव जैन, जेसी विनीता अग्रवाल ने प्रमुख भूमिका निभाई।

आभार सचिव जेसी अरविंद शेंडे ने माना।

No comments:

Powered by Blogger.