आकाशीय बिजली गिरने से 4 मवेशियों की मौत
गोंदिया । गोंदिया तालुका के नवरगांव कला में शुक्रवार दोपहर को आयी आंधी तूफान में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की चार भैंसों की मौत हो गई। इस हादसे से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि यहां के किसान नानेश्वर वासुदेव ब्राह्मणकर ने अपने धान के खेत में एक मेड बनाई थी, शुक्रवार दोपहर को मौसम में आए बदलाव से धान के खेत में बिजली गिरने से चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तलाठी बुचे, सरपंच साधना गजभिये, पुलिस पाटील कविता डहाट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गजभिये और नितेश गड़पायले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। इस घटना में किसान को लगभग ₹2 लाख का नुकसान हुआ है और ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल मदद की मांग की है।














No comments: