अज्ञात बीमारी से रबी फसल खराब
गोंदिया । धान की रबी फसल पर अज्ञात बीमारी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। धान की कटाई के बाद आधे से अधिक धान खेती में झढ़कर अलग हो रहे हैं, जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है कहीं जा रही है। कि इस तरह की बीमारी इसके पूर्व कभी देखी नहीं गई है जिससे किसानों में चिंता सता रही है। कई हाथ में आयी फसल चली न जाए, वहीं कृषि विभाग भी इस बीमारी का पता लगाने और असफल साबित हो रही हैं। बता दें कि जिलों में बड़े पैमाने पर ग्रीष्मकालीन रबी फसल की धान लगाई गई है। खरीफ फसल से अधिक रबी की फसल का उत्पादन अधिक होने से किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। इस वर्ष की रबी फसल का बंफर उत्पादन होने की प्रबल संभावना फसलों को देखकर बताई जा रही है। किसानों द्वारा धान की फसल काटना शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब नई बीमारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। फसल काटने के बाद आधे से अधिक धान का दाना खेत में झड़ रहा है। जिसे उठाना बड़ा मुश्किल होता है जिससे भारी नुकसान होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। किसानों का कहना है कि आज तक धान की बीमारी पहचानी गई है, लेकिन इस तरह की बीमारी इसके पूर्व कभी देखने को नहीं मिली है। यह कौन सी बीमारी है जो धान कटाई के बाद धान का दाना झड़ रहा है।
No comments: