किसानों का फसल बीमा ना काटा जाए पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ का आवाहन
गोंदिया । फसल कर्ज लेते समय किसानों का फसल बीमा भी कराया जाता है। फसल बीमा की काटी गई रकम किस बीमा कंपनी को जाती है, फसल बीमा के हकदार होते हुए भी किसानों को उनका लाभ नहीं मिलता है। इसलिए किसानों को चाहिए कि फसल लेते समय तो मना कर दे। किसानों का आवाहन पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने किया है। गोंदिया जिले के आज तक जीडीसीसी बैंक ने ही फसल बीमा की रकम किसानों से काटी है किसानों को पैसा किस बीमा कंपनी को दिया गया यहां, आज तक किसानों को मालूम नहीं है। फसल बीमा की रकम की दी गई रशीदिया पॉलिसी आज तक किसी किसानों को नहीं दी गई है। किसान से फसल बीमा लेने के बाद जब भी किसानों को नैसर्गिक आपत्ती आयी तो फसल बीमा कंपनी से किसानों को कोई आर्थिक लाभ नहीं मिलता है। जब किसान रकम नहीं भर पाता है तो उसे थकित घोषित कर दिया जाता है। किसानों पर थकित होने के बाद चक्रवर्ती ब्याज लगाया जाता है। फिर ऐसे में फसल बीमा का क्या उद्देश्य? फसल बीमा क्यों बैंक करवा रही है किसानों को फसल बीमा से जब कोई फायदा ही नहीं है, तो संचालकों ने आज तक किसी भी गंभीरता से विचार क्यों नहीं किया? किसानों की बैंक बताकर झूठी वाहवाही लूटी जाती हैं। किसानों का धान लगाते हुए फोटो लगा कर वाह वाही लूटने वालों ने किसानों को आज तक फसल बीमा का कोई लाभ नहीं दिलवाया है। 2021-22 में खरीफ सीजन में कर लेते समय फसल बीमा की रकम किसानों को नहीं करवानी चाहिए, यदि सेवा सहकारी संस्था कर देते समय फसल बीमा की रकम काटती है। तो उसे फसल बीमा की काटी गई राशि किसानों को वापस देना चाहिए, क्योंकि फसल बीमा से किसानों को कोई फायदा नहीं होता किसानों को कर्ज देते समय फसल बीमा की रकम ना काटे ऐसे , पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने किया है।
No comments: