धान रखने हेतु जिलापरिषद एवं नगर परिषद की स्कूल उपलब्ध करें:-विधायक विनोद अग्रवाल
गोंदिया । गोंदिया जिले में धान खरीदी शुरू हो चुकी है लेकिन गोदाम के धान को अभी तक मिलिंग के लिए उठाया नहीं गया है, इसलिए धान खरीद की गति बहुत धीमी हो गई है। इस वर्ष रबी मौसम में 65 हजार हेक्टर खेती से लगभग 35 लाख कुंटल धान का उत्पन्न अपेक्षित है, लेकिन जिले की धान संग्रहित करने की क्षमता केवल 4 से 5 लाख कुंटल ही है। जिसके चलते खरीद किया हुआ दान कहां पर रखना है ऐसा प्रश्न है अभी लाकड़ौन के कारण सभी जिला परिषद एवं नगर पालिकाओं की स्कूल है बंद है। स्कूलों की जगह धान रखा जा सकता है। इसके चलते स्कूलों को भी कुछ आमदनी हो जाएगी ऐसा पत्र गोंदिया की जनता आमदार विनोद अग्रवाल उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया है। धान रखने हेतु जिला परिषद एवं नगर पालिकाओं की स्कूल उपलब्ध किए जाने पर धान खरीद की गति बढ़ेगी और आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए धान को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसके चलते किसान भाई चिंता मुक्त होकर खुशी से खरीफ मौसम की तैयारी कर पाएंगे, ऐसा विश्वास विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने व्यक्त किया है।
No comments: