Breaking

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नानाभाऊ पटोले इनके उपस्थिति में किसान कांग्रेस कमेटी गोंदिया के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

गोंदिया ।  केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर तीन काले कानून थोपकर उनके ऊपर अन्याय - अत्याचार किया जा रहे हैं और उन्हें व्यापारियों का गुलाम बनाने की साजिश कर रहे हैं। मोदी सरकार के इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले हमेशा संघर्षशील रहते हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह किसान कांग्रेस कमेटी को और भी मजबूत बना रहे हैं। जिसमें किसान कांग्रेस गोंदिया के जिला अध्यक्ष जितेश राणे उनके निर्देशों का बहुत ही अच्छे से पालन कर रहे हैं और किसान कांग्रेस को गांव स्तर तक पहुंचा रहे हैं और किसानों को जागरूक कर केंद्र सरकार की दोगली नीति का पर्दाफाश कर रहे हैं। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए  महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नानाभाऊ पटोले इनके उपस्थिति में जिला महासचिव के पद पर भोला गुप्ता, गोंदिया तालुका के उपाध्यक्ष पद पर श्री हंसराज  गएगये, पिंडकेपार जिला परिषद प्रमुख के पद पर योगेश शरणागत, उपाध्यक्ष पद पर गनेश तुलसीकर, मुर्री पंचायत समिति प्रमुख के पद पर विक्की सहारे, उपाध्यक्ष पद पर श्रीकांत साखरे, नागरा पंचायत समिति प्रमुख अरूण राऊत, ग्राम प्रमुख के पद पर अरुण उपवंशी, नागरा ग्राम उपप्रमुख के पद पर राजेश हलमारे, असोली जिला परिषद क्षेत्र प्रमुख के पद पर लोकचंद धुर्वे, गुदमा ग्राम प्रमुख के पद पर हंषराज ब्राह्मणकर, इर्री ग्राम प्रमुख के पद पर सुखदेव चौधरी इनकी नियुक्ति की गई।

नियुक्ति देते वक्त गोंदिया जिले के पूर्व मंत्री भरत भाऊ बहेकार, आमगांव देवरी विधानसभा के विधायक सहसराम कोराटे, जिले के अध्यक्ष डॉ नामदेवराव कीरसान, पुर्व विधायक दिलीप बंसोड, प्रदेश सचिव विनोद जैन, प्रदेश सचिव अमर वराडे, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री जितेश भाऊ राणे, युवा नेता गप्पू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष इंजि राजीव ठकरेले, तालुका अध्यक्ष सूर्य प्रकाश भगत, शहर अध्यक्ष जहीर अहमद, महीला अध्यक्षा श्रीमती अनिता मुनेश्वर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश लिल्हारे,  पूर्व जि. प सदस्य मुनेंद्र नांदगावे, शाम शरनागत, पूर्व सभापति चमनभाऊ बीसेन, किसान कांग्रेस के गोंदिया तालुका अध्यक्ष प्रशांत लिल्हारे, आमगांव तालुका अध्यक्ष गणेश हुकरे, सालेकसा तालुका अध्यक्ष मनोज गजभिए, तालुका उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गणवीर, तालुका महासचिव रमन लिल्हारे, तालुका सचिव चंद्रकुमार बागडे, तालुका सहसचिव चमन ठाकरे, गज्जू बावनकर इत्यादि किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

   कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष इंजि राजीव ठकरेले ने किया तथा आभार प्रदर्शन किसान कांग्रेस ने जिला समन्वयक निलम हलमारे ने कीया ।

No comments:

Powered by Blogger.