Breaking

पक्षी प्रेमी/पक्षी महोत्सव (सप्ताह)कार्यक्रम पांगड़ी में मनाया गया।

साइकिलिंग संडे ग्रुप,गोंदिया को विशेष आमंत्रित/विशेष अतिथि के रूप में मौजूदगी।
(छाया -अरुण बन्नाटे)
गोंदिया :- 7 नवंबर 2023 को पक्षी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पांगड़ी में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मनाए गए। पक्षी प्रेमी, पक्षी महोत्सव (सप्ताह)यह कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादाई रहा। जिसमें साइकिलिंग संडे ग्रुप, गोंदिया को स्पेशली इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वनक्षेत्रपाल के अधिकारियों ने प्रेरित किया। 
अधिकारियों द्वारा मंच पर चारों साइक्लिस्ट को पुष्पगुच्छ देकर अधिकारियों द्वारा स्वागत किया। जिसमें महत्वपूर्ण भागीदारी आरती फूले मैम, बालकृष्ण दखने, मुकुंद धुर्वे, रूपेंद्र भंडारकर आदि अधिकारियों का बहुत ही प्रेरित भागीदारी रही। 
पक्षी प्रेमी के इस कार्यक्रम में पूरे वन घूमने के बाद अलग-अलग प्रजाति के 35 पक्षियों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। जिसमें पक्षियों की पहचान की गई। हमारे इर्द-गिर्द हो रहे गतिविधियों एवं पक्षियों के संरक्षण हेतु एक अवेयरनेस इस पक्षी महोत्सव(सप्ताह )के कार्यक्रम में हुआ, गोंदिया से पांगड़ी साइकलिंग करते 4 सदस्य टीम रवाना हुऐ,विशेष आग्रह पर उन्हें वहां आमंत्रित किया गया।
साइकलिंग ग्रुप के अध्यक्षा- श्रीमती मंजू कटरे,सचिव - रवि सपाटे, कोषाध्यक्ष - विजय येडे इनके मार्गदर्शन के अनुसार 4 साइकलिंग मेंबर कार्यक्रम में मौजूद रहे। विशेष मौजूदगी ब्रांड एंबेसडर- अरुण बन्नाटे,साइकिल संडे ग्रुप,गोंदिया,जितेंद्र खरवड़े,त्रिवेणी उके सत्यवीरसिंह बिसेन उपस्थित थे।

No comments:

Powered by Blogger.