Breaking

तोता पालने वालों को देना होगा 25,000 का जुर्माना
 वन विभाग ने उठाया बड़ा कदम
              तोता सबसे अच्छा पक्षी माना जाता है। इसके पास मानव को आकर्षित करने का विशेष गुण होता है,यह मानव द्वारा बोले गए वाक्य को दोहरा कर उसे प्रश्न करता है, इसलिए तोता प्राचीन काल से भारतीय लोगों के लिए पसंदीदा पक्षी रहा है किंतु, अब शीघ्र ही तोता पालने वालों से ₹25000 का जुर्माना वसूला जाएगा। वन विभाग की ओर से लिए गए इस निर्णय से तोता को शौकिया तौर पर पालने वालों ने रोष उपजा है,तो पक्षियों को स्वतंत्र उड़ने देने का विचार रखने वालों ने आनंद व्यक्त किया है। वन्य जीव संरक्षण संस्थाओं द्वारा कई बार आपत्ति जताने के बावजूद घर में चोरी छिपे होते चले जा रहे हैं, इस कारण तोते को स्वतंत्र रहने का अधिकार खत्म हो गया है। वन विभाग ने अब तोता पालने वालों पर लगाम कसने का निर्णय लिया है। वन्यजीव अधिनियम 1972 के अधिनियम नियमों के आधार पर अब जिनके घरों में तोता पिंजरे में बंद दिखाएं दिया उनसे ₹25,000 का जुर्माने के तौर पर वसूले जाएंगे।

No comments:

Powered by Blogger.