तुमखेड़ा खुर्द में पहली शिक्षिका के रूप में सावित्रीबाई फुले स्मृतिदिन मनाया गया
पंचशील बुद्ध विहार, सैनिक दल तथा संविधान मैत्री संघ के तत्वाधान में..
गोंदिया । सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। ऐसे ही महान समाजसेवी का सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस के रूप में बुधविहार तुमखेड़ा खुर्द में मनाई गई। जिसमें गांव के सभी महानुभाव उपस्थित थे यह कार्यक्रम भूतपूर्व सरपंच श्रीमती सतीता जांम्भूळकर एवं उर्वशी राऊत के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सभी के रहते हुए संपन्न हुआ। एवं बुध विहार में आगामी सभी महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि, स्मृति दिवस आगामी सभी महापुरुषों की मनाई जाएगी यहां घोषणा की गई। जिसमें अरुण बन्नाटे, अध्यक्ष-अर्पन बहुद्देशीय सामाजिक संस्था,गोंदिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी- अवंतीबाई लोधी महासभा,गोंदिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। तथा सभी स्थानीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
No comments: